मुंबई: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म से बाहर हो गए उनके ‘जीजा’। दोस्त के बेटे को भी सलमान की नई फिल्म से होना पड़ा आउट। सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) को लेकर हर रोज नई अपडेट सामने आ रही है। इस बार दावा किया गया है कि सलमान खान के उनके जीजा आयुष शर्मा (Ayush Sharma) से मतभेद हो गए हैं, जिसकी वजह से स्टारकास्ट बदलने वाली हैं। आयुष शर्मा को इस फिल्म में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के अपोजिट दिखना था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और आयुष शर्मा के बीच क्रिएटिव डिफरेंस थे, इस वजह से आयुष ने ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से खुद को दूर कर लिया है। इसके अलावा जहीर इकबाल भी अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। मेकर्स इस फिल्म के लिए रिप्लेसमेंट की तलाश में हैं। बताया जा रहा है कि आयुष शर्मा इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुके थे।
Shooting commences for my new film …. pic.twitter.com/wEQmCmayRD
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 14, 2022
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान की फिल्म के लिये भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) को अप्रोच किया गया। भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसके अलावा मिजान का नाम भी सामने आया है। मिजान जावेद जाफरी के बेटे हैं। हालांकि इन दोनों के नाम पर अभी ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है।
आपको बता दें, ये फिल्म 31 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इसमें सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) लीडिंग कैरेक्टर में रहेंगी। इसके अलावा शहनाज गिल भी कभी ईद कभी दीवाली के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।