Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Nirahua) के गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ अपनी फिल्मों और गानों के जरिए फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि , इस समय निरहुआ और अंजना सिंह (Anjana singh) का एक पुराना गाना यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। ‘सुहाग वाली रतिया पूरा करब राजा’ (suhag wali ratiya pura karab raja) गानें में दिनेश लाल यादव निरहुआ और अंजना सिंह की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ और अंजना सिंंह का हॉट अंदाज़ आपको बांधे रखेगा। ये गाना फिल्म ‘हथकड़ी’ (Hathkadi) से लिया गया है। इस गाने को ‘वेव म्यूजिक भोजपुरी’ (Wave Music Bhojpuri) नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को अब तक 366,167 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म ‘हथकड़ी’ में दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह के साथ खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) में अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म के गाने को खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, कल्पना और इंदु सोनाली ने गाया है। यहां देखिये हॉट रोमांस वीडियो।
Read More: Pawan Singh का नया गाना जिंदगी 2 हुआ रिलीज, यूट्यूब पर छाया वीडियो