Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghawani) की पॉपुलैरिटी भोजपुरी लवर्स के बीच में काफी पॉपुलर है। इन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। भोजपुरिया जवार इन दोनों को एक साथ देखना काफी पसंद करता है। इनके गाने, फिल्में और एल्बम भी यूट्यूब पर रिलीज़ होने के साथ ही ट्रेंड होने लगते हैं। ऐसे में दोनों का एक पुराना पॉपुलर सॉन्ग यूट्यूब पर काफी सुना जा रहा है।
यहां देखें वीडियो…
इस वायरल हो रहे सॉन्ग का नाम ‘होरहा के चना’ (Horha Ke Chana) है। यह गाना फिल्म ‘मुकद्दर’ फिल्म का है। वीडियो में काजल और खेसारी के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। जैसा की आप देख सकते हैं दोनों वीडियो में स्टेज पर परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 82 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।
भोजपुरी गाना ‘होरहा के चना’ को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Khesari Lal Yadav and Priyanka Singh) ने मिलकर गाया है। इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने कंपोज किया है। वीडियो में काजल राघवानी लाल साड़ी पहने हुए काफी ग्लैमरस लग रही हैं, वहीं खेसारी लाल यादव भी वाइट डेनिम और ब्लैक जालीदार शर्ट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। इस गाने को फैंस से काफी पसंद किया जा रहा है।