Aamrapali Dubey Song: आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) यानी निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित स्टार में से एक हैं। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। अब दोनों की फिल्म के एक गाने ने ऐसा कमाल कर दिया है कि दोनों सितारे खुशी से झूम रहे हैं। दरअसल, दोनों के फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी के गाने ‘उड जैबू ए मैना’ को यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पुरे हो गए हैं। यह गाना साल 2014 में रिलीज हुआ था।
यहां देखें वीडियो…
https://www.youtube.com/watch?v=fkYI8t3kPCI
बताते चले कि आम्रपाली और निरहुआ (Nirahua) दोनों ने इस खुशखबरी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस गाने पर आम्रपाली ने अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आम्रपाली ने रेड फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है और उसमें परफॉर्म कर रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली ने लिखा, ‘100 मिलियन व्यूज।’ इस वीडियो को निरहुआ ने ही शूट किया है।
आपको बता दें कि इस गाने का नाम ‘उड़ जैबू ये मैना’ (Udd Jaibu Ae Maina) है जो फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ (Nirahua Hindustani) का है। यह परवेश लाल यादव और राहुल खान द्वारा निर्मित और सतीश जैन द्वारा निर्देशित है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत राजेश रजनीश ने दिया है। बता दें कि इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे और कई भी अन्य सितारे थे।